03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीतापुर में डाक्टर की हत्या, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर बोला हमला

Spread the love
  • उत्तर प्रदेश के सीतापुर ‌जनपद में एक प्राइवेट डाक्टर की उसी के अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पुलिस लेनदेन का मामला बता रही है, लेकिन दिन दहाड़े एक सिर-फिरे हत्यारे ने जिस जघन्य तरीके हत्या की है, इलाके में लोगों में एक खौफ है, पुलिस के लिए बड़ा चैलेंच भी। इस बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेया यादव ने भी इस कांड को लेकर ट्वीट कर सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

एफएनएन, सीतापुर : उत्त्र प्रदेश के सीतापुर जनपद का मुद्रासन गांव अचानक चर्चा में आ गया, यहां पर एक हत्यारे ने एक प्राइवेट डाक्टर की उसी के अस्पताल परिसर में हत्या कर दी। थाना हरगांव इलाके में मंगलवार की सुबह डॉक्टर की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने डाक्टर के एक हाथ को भी काट कर अलग कर दिया। इसके अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि पुलिस पिकेट होने के बावजूद सरेआम ऐसी घटना भाजपा सरकार में अपराधियों के बैखौफ हौसलों को दर्शाता है।
सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में मुंद्रासन में कमला चिकित्सालय के नाम से मुनेन्द्र वर्मा (45) का अस्पताल गांव के बाहर है। हमेशा की तरह मुनेन्द्र अपने दवाखाने पर मरीजों को देख रहा था। दोपहर करीब दो बजे गांव का ही अक्षयलाल तलवार लेकर आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आरोपी ने ताबड़तोड़ डाक्टर पर वार करना शुरू कर दिया। मुनेन्द्र का हाथ कटकर अलग गिर गया। गर्दन भी आधी कट गई। हमलावर के रौद्र रूप को देख किसी की हिम्मत उसे पकड़ने की नहीं हुई। डाक्टर पर कई वार करने के बाद वह फरार हो गया। गला कटने के कारण मौके पर ही डाक्टर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर एसपी आरपी सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि आरोपी और मृतक के बीच जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। पूछताछ में अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है। जिस धारदार हथियार से वारदात हुई है उसको बरामद कर लिया गया है।

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Badrinath Dham के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

एफएनएन, चमोली : बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त...

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img