03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस साल कोरोना महामारी दुनिया के लिए कहीं ज्यादा घातक साबित होगी’, WHO ने चेताया

Spread the love

एफएनएन, जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस की महामारी पिछले साल के मुकाबले इस साल और ज्यादा घातक साबित होगी. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एदानोम गेब्रेसस (WHO Director General Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा कि हम कोरोना वायरस की इस महामारी को पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा जानलेवा होता हुआ देख रहे हैं. डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि दुनिया भर में अब तक 33 लाख 46 हजार से ज्यादा लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं. उधर ओलंपिक के आयोजन को रद्द करने की मांग के बीच जापान ने देश में आपातकाल की अवधि बढ़ा दी है.

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि महामारी से मौतों की तादाद काफी तेजी से बढ़ी है. जापान ने ओलंपिक के आयोजन के महज 10 हफ्तों पहले तीन और इलाकों में इमरजेंसी घोषित कर दी है. जबकि 3 लाख 50 हजार से ज्यादा हस्ताक्षरों वाले एक कंपेन में आयोजन को रद्द करने की मांग की गई है.टोक्यो और आसपास का इलाका तो मई के अंत तक आपातकाल के आदेश के तहत था, अब हिरोशिमा, ओकायामा, उत्तरी होक्काईदो को भी इसके दायरे में लाया गया है, जहां ओलंपिक मैराथन ( Olympic Marathon) का आयोजन होना है.

गौरतलब है कि कोरोना की चौथी लहर के कारण जापान का मेडिकल तंत्र भी बेहद दबाव में है. जनता इस साल वहां ओलंपिक खेलों के आयोजन के खिलाफ आवाज उठा रही है. टोक्यो के गवर्नर पद के उम्मीदवार रह चुके केंजी सुनोमीया ने कहा कि हमें जिंदगी बचाने को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि समारोह को. उन्होंने शहर के प्रशासकों को साढ़े तीन लाख से ज्यादा हस्ताक्षर वाली याचिका सौंपी है.

ताइवान के लिए भी बुरी खबर है, ताइवान की राजधानी में सभी मनोरंजन स्थल अनिश्चितकाल काल के लिए बंद कर दिए गए हैं. लाइब्रेरी और खेलकूद के केंद्र भी बंद हैं. यहां पायलटों में कोरोना का संक्रमण मिला है, जिसके बाद सरकार चौकन्ना हो गई है. ताइवान में अभी तक कोरोना के महज 1290 मामले सामने आए हैं और सिर्फ 12 मौतें हुई हैं.

राजधानी ताइपेई में शनिवार से बार, डांस क्लब, कराओके लाउंज, नाइट क्लब, इंटरनेट कैफे समेत सभी प्रकार के मनोरंजन स्थलों पर ताले लग जाएंगे. उधर भारत में कोरोना के रोजाना 3.5 से 4 लाख केस सामने आ रहे हैं, जबकि रोजाना मौतों का आंकड़ा भी चार हजार के करीब है. भारत ने वैक्सीन की किल्लत को देखते हुए रूस की स्पूतनिक वी (Sputnik V) वैक्सीन से भी टीकाकरण की शुरुआत कर दी है.

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img