03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र में घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला की नदी में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला नदी किनारे फोटो और सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में जा गिरी।

पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

महिला के नदी में बहने की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस, SDRF जवानों और स्थानीय लोगों ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद महिला सहस्त्रधारा के पास नदी में मिली।

रेस्क्यू टीम ने महिला को नदी से बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पानीपत की रहने वाली थी महिला

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नेहा आर्य, निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के पास, कोतवाली नगर, पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। महिला की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे ने एक बार फिर नदी और अन्य जलस्रोतों के किनारे सेल्फी या फोटो लेते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img