एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के अधिकारी को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, 56 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा, जो MDDA में AE सिविल के पद पर कार्यरत हैं, सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार रोड पर दूसरी दिशा से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।







