03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bareilly Breaking: एसएसपी ने फिर गिराई 2 लापरवाह अफसरों पर गाज़, किए सस्पेंड

विवेचना में ढिलाई बरतने पर आंवला के इंस्पेक्टर (क्राइम) देवेंद्र सिंह और प्रेमनगर के एसआई कृपाल सिंह के विरुद्ध लिया कड़ा एक्शन

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस को आमजन के प्रति उत्तरदायी बनाने के मक़सद से वुधवार देर रात अपने सख्त एक्शन की गाज़ दो लापरवाह पुलिस अफसरों पर गिराई है। इस बार एसएसपी के प्रकोप का शिकार बने हैं  आंवला के इंस्पेक्टर (क्राइम) देवेन्द्र सिंह और प्रेम नगर थाने के उप निरीक्षक कृपाल सिंह। इन दोनों को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने दोनों के विरुद्ध यह कार्रवाई विवेचनाओं में लापरवाही बरतने और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में की है।

थाना आंवला में तैनात निरीक्षक (अपराध) देवेन्द्र सिंह को एक मामले की विवेचना दिनांक 20.08.2024 को आंवटित की गई थी, लेकिन 21 दिन व्यतीत हो जाने के बाद भी उन्होंने विवेचना ग्रहण नहीं की और प्रकरण के निस्तारण में लापरवाही बरती। इसी तरह थाना प्रेमनगर में नियुक्त उप निरीक्षक कृपाल सिंह को 23 अगस्त 2024 को जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच आंवटित की गई थी, लेकिन उन्होंने भी कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे जांच में विलम्ब हुआ और शिकायतकर्ता को परेशानी हुई।

एक्शन मोड में हैं एसएसपी अनुराग आर्य

एसएसपी बरेली अनुराग आर्य

इन दोनों मामलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आर्य ने उप-निरीक्षक कृपाल सिंह और निरीक्षक देवेन्द्र सिंह को अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य करने, कर्तव्यपालन में घोर लापरवाही बरतने, अनुशासनहीनता, उदण्डता, स्वेच्छाचारिता और कदाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए हैं।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img