03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हो गए।  सुबह उन्होंने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। मां की अर्थी को कंधा देने के बाद अंतिम यात्रा उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जाएगा।

मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी

मां के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। कुछ देर तक मां के पार्थिव शरीर के पास खड़े रहकर उन्हें निहारते रहे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने परिजनों और मां की देखभाल करने वाले लोगों से उनके अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली।

89 वर्ष की उम्र में हुआ सावित्री देवी का निधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उन्हें पिछले कुछ वर्षों में दो बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। एक बार उन्हें एम्स ऋषिकेश और दूसरी बार जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। दोनों ही मौकों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

पंचूर गांव से हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के साथ मां की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वयं मां की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार स्थित चंडी घाट ले जाया गया। चंडी घाट को पंचूर गांव का पैतृक घाट बताया जाता है।

मां के निधन की सूचना मिलते ही पंचूर गांव में रिश्तेदारों और परिचितों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई।

पिता के निधन के बाद दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन में यह दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख है। इससे पहले अप्रैल 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। उस समय देश में कोरोना महामारी के चलते प्रतिबंध लागू थे। साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के कारण योगी आदित्यनाथ पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

वहीं, गोरखनाथ मंदिर परिवार की ओर से भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मंदिर परिसर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और शोकसभा आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री धामी ने इस दुख की घड़ी में योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वहीं, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

 

Hot this week

Harish Dhami ने राज्यपाल को लिखा पत्र, बोले- मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार होगी सरकार

एफएनएन, देहरादून : Harish Dhami उत्तराखंड में धारचूला से...

Haridwar में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, राजनाथ सिंह देंगे 2027 चुनाव में जीत का मंत्र

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव...

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img