एफएनएन ब्यूरो, बरेली। तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस को आमजन के प्रति उत्तरदायी बनाने के मक़सद से वुधवार देर रात अपने सख्त एक्शन की गाज़ दो लापरवाह पुलिस अफसरों पर गिराई है। इस बार एसएसपी के प्रकोप का शिकार बने हैं आंवला के इंस्पेक्टर (क्राइम) देवेन्द्र सिंह और प्रेम नगर थाने के उप निरीक्षक कृपाल सिंह। इन दोनों को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।