03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

11 वीं की छात्रा ने ठुकराया प्यार का प्रस्ताव तो चाकू से किए 14 वार, जेल से छूटते ही वारदात

एफएनएन,तमिलनाडु: के त्रिची में 16 साल की एक लड़की को 22 साल के एक युवक ने चाकू से 14 वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी 11 वीं में पढ़ने वाली इस लड़की से एकतरफा प्यार करता है। छात्रा ने जब उसका प्रस्ताव ठुकराया तो उस पर हमला कर फरार हो गया।

आरोपी की पहचान केशवन के रूप में हुई है। वह हाल ही में इसी लड़की के अपहरण के मामले में जेल से छूटा था। छूटते ही उसने फिर लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया था। पीड़िता त्रिची के अथिकुलम की रहने वाली है। परीक्षा खत्म होने के बाद वह अपने परिजन के यहां जा रही थी, तभी एक रेलवे ओवरब्रिज के पास उसे आरोपी केशवन ने रोका और उससे कहा कि वह उसे प्यार करता है, लेकिन छात्रा ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। इससे खफा होकर उसने चाकू निकाला और छात्रा पर ताबड़तोड़ 14 वार कर दिए।

पीड़िता की चीख सुन राहगीर मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी हमला कर फरार हो गया। उसने चाकू मौके पर ही फेंक दिया था। राहगीरों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता के एक परिजन ने बताया कि आरोपी कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था। उसने यह भी बताया कि केशवन को इसी लड़की के अपहरण के मामले में पोस्को के तहत जून 2021 में गिरफ्तार किया गया था। वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ
था। पुलिस के अनुसार आरोपी त्रिची के पोथमेट्टुपट्टी का रहने वाला है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे दबोचने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img