03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘बीजेपी का मेनिफेस्टो एक और नया जुमला…’, आतिशी बोलीं- सामने आया केंद्र सरकार का काला चिट्ठा

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसे लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भाजपा पर हमला बोला है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र एक और नया जुमला है।

केंद्र सरकार ने नहीं दिया रोजगार देने का आंकड़ा- AAP

आतिशी ने रोजगार के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “बीजेपी के जुमला पत्र में जो वादे पिछले 10 साल में सरकार ने पूरे नहीं किए उसका पूरा काला चिट्ठा सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब चुनाव लड़ा तो देश के नौजवान युवाओं से रोजगार देने का वादा किया था।”

मोदी जी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था जो जुमला साबित हुआ है। वह 2024 घोषणापत्र में नौकरियों का आंकड़ा देने को तैयार नहीं हैं। आज भारत के इतिहास में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। हमारे देश में 25 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। यह मोदी जी का दस साल का वादा है।
मोदी जी नहीं दे सकते महंगाई का आंकड़ा- आतिशी

आप नेता ने महंगाई के मुद्दे को लेकर भी केंद्र सरकार के घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी जी महंगाई का आंकड़ा भी नहीं दे सकते हैं। पिछले दस साल में भारत में सत्तर प्रतिशत महंगाई बढ़ी है। यह दुनिया के देशों में दूसरे नंबर पर है। भारत नौकरियों में ऊपर नहीं, भारत आर्थिक विकास में आगे नहीं है, भारत जीडीपी में आगे नहीं है, लेकिन भारत महंगाई के आंकड़ों में दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

किसानों की आय दोगुना करने का वादा तीसरा बड़ा जुमला- आतिशी

उन्होंने आगे कहा कि किसानों की आय दोगुना की बजाय केंद्र सरकार ने संसद में तीन काले कानून पारित किए। इन किसान विरोध कानून के खिलाफ महीनों तक किसान धरने पर बैठे रहे। साढ़े सात सौ से ज्यादा किसान शहीद हो गए, लेकिन फिर भी मोदी जी ने वादा पूरा नहीं किया। आज तक एमएसपी पर कानून नहीं लाया गया। दिल्ली प्रदर्शन करने आने वाले किसानों के लिए सरहद बनवा दी।

10 साल पहले मोदी जी का तीसरा बड़ा जुमला था कि वो किसानों की आय को दोगुना करेंगे। आज इस 75 पन्ने के जुमला पत्र में किसानों की आय का वादा नहीं कर पा रहे। आय तो छोड़िए, 3 किसान विरोधी कानून ले आए, 750 से ज्यादा किसान शहीद हो गए, लेकिन मोदी जी फिर भी किसानों से नहीं मिले। एमएसपी के कानून का वादा करके मुकर गए, किसान अपनी बात कहने दिल्ली आना चाहते थे, लेकिन मोदी जी ने बड़ी-बड़ी कीलें लगाकर सरहद बना दी।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img