03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हिमांशु गाबा ने हरवाया मीना शर्मा को चुनाव, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में उन्हीं के कार्यालय से बंटे थे पैसे !

Spread the love
  • जगदीश तनेजा का बड़ा आरोप, कहा- एसी में बैठकर राजनीति करते हैं गाबा
  • महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा पर भी लगाए आरोप, कहा- कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी को चुनाव इन्हीं ने हराया

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने जिला और महानगर संगठन को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एसी और चाहरदीवारी में बैठकर कांग्रेस की राजनीति करने वाले जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने गुजरे विधानसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी की मीना शर्मा को चुनाव रवाने का काम किया। हिमांशु ने खुद अपने कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पैसे बंटवाए। यहां तक की मेयर चुनाव में भी हिमांशु के साथ ही महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भी पार्टी विरोधी काम किया। सीपी शर्मा ने तो भाजपा प्रत्याशी रामपाल के उन्हीं की कॉलोनी का होने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने से ही मना कर दिया था जबकि उस वक्त शर्मा कांग्रेस कामगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष थे।

जगदीश तनेजा ने कहा कि वह कांग्रेस में थे, और रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी को गुमराह कर रहे हैं। इसका अंदाजा प्रकाश जोशी को चुनाव नतीजे आने के साथ ही हो जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जगदीश तनेजा ने कहा कि सीपी शर्मा को उनके निलंबन का अधिकार ही नहीं है, पार्टी के संविधान को वह जानते ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीपी शर्मा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का जो आरोप उन पर लगाया है, वह उसे साबित करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि सीपी शर्मा बताएं कि उन्हें किस कार्यक्रम में बुलाया गया। कहा कि हिमांशु और सीपी शर्मा को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का भविष्य दिख रहा है, इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में 60,000 वोटो से लोकसभा चुनाव में हरीश रावत हारे थे।

उसे वक्त उनके ऊपर आरोप लगाए गए थे। अब दोनों पदाधिकारी बताएं कि अगर यह आंकड़ा बढ़ता है तो इसके लिए यह दोनों कितने जिम्मेदार होंगे। क्या दोनों पदाधिकारी अपना पद छोड़ेंगे ? जगदीश तनेजा ने कहा कि हिमांशु गाबा की माताजी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं और लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी उन्हें मात्र 1500 वोट मिले थे। हिमांशु गाबा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने क्या ठेका ले रखा है कि वही प्रदेश महामंत्री बनेंगे, वहीं कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनेंगे और वही जिला अध्यक्ष बनेंगे। क्या कांग्रेस में कर्मठ लोगों की कमी है ? उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल को चुनाव न लड़ाकर भाजपा प्रत्याशी रामपाल को चुनाव लड़ाने वाले सीपी शर्मा आज उन्हें नसीहत दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह दोनों पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशी को रुद्रपुर विधानसभा से इस बार 1 लाख वोट से हराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह दोनों पदाधिकारी से इस चुनाव में यह भी पूछेंगे कि आपकी पार्टी के कितने पोलिंग एजेंट बैठे। उन्होंने कहा कि प्रचार में कांग्रेस पिछड़ रही है। घर-घर प्रचार के लिए 20-25 लोग भी नहीं जुट पा रहे हैं।
तिलक राज बेहड़ पर आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेहवान में झांक लें। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं बेहड़ को यह दोनों पदाधिकारी टारगेट कर रहे हैं।

जगदीश तनेजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के आरोप लगाने के बावजूद प्रदेश संगठन ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि दूसरों को निपटाने में खुद कांग्रेस निपट रही है।
जगदीश तनेजा के साथ वार्ड 39 से निष्कासित निवर्तमान पार्षद रमेश कालरा भी थे।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img