03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनाव से पहले सपा को लगा एक और बड़ा झटका, इस नेता ने पत्नी समेत छोड़ा साथ- जयंत चौधरी को माना अपना नेता

Spread the love

एफएनएन, अमरोहा: सपा के कद्दावर नेत व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चौधरी चंद्रपाल सिंह के बेटे सरजीत सिंह व उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने रविवार को सपा का साथ छोड़ दिया है। वह 15 अप्रैल के रालोद की सदस्यता ग्रहण करेंगे। अभी तक यह परिवार जिले में सपा का अहम हिस्सा था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ नेताओं में रहे थे शुमार

गांव पपसरा निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चौधरी चंद्रपाल सिंह की गिनती पुराने समाजवादी तथा मुलायम सिंह यादव के करीबियों में होती थी। वह सांसद भी रहे तथा सपा में खासा दबदबा रहा था। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उनके बेटे चौधरी सरजीत सिंह भी सपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे।

समर्थकों के साथ जयंत चौधरी से की मुलाकात

जबकि पुत्रवधु रेनू चौधरी सपा सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। रविवार को चौधरी सरजीत सिंह व रेनू चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में रालोद मुखिया जयंत चौधरी से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने सपा का साथ छोडने की घोषणा की।

इस बारे में सरजीत सिंह ने कहा कि 15 अप्रैल को जयंत चौधरी उनके पैतृक गांव पपसरा में सुबह 11 बजे पहुंच रहे हैं। उस कार्यक्रम में इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के जनपद के बड़े नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार के साथ समय समय पर विश्वासघात किया गया। हर स्तर पर उन्हें उपेक्षित किया गया। इसी कारण उन्होंने रालोद से जुड़ने का फैसला किया है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img