03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जफर इस्लाम निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए

एफएनएन, लखनऊ: सपा नेता अमर सिंह के निधन से रिक्त हुई उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट पर बीजेपी नेता सैयद जफर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। बीजेपी यूपी महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अपना नामांकन शुक्रवार को वापस ले लिया, जिसके बाद जफर इस्लाम को निर्विरोध चुना लिया गया है। बीजेपी के जफर इस्लाम सातवें मुस्लिम नेता हैं, जो संसद पहुंचे हैं। जफर इस्लाम का कार्यकाल नंवबर 2022 तक के लिए है।

जफर इस्लाम सातवें मुस्लिम सांसद

बता दें कि जफर इस्लाम बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के उदारवादी मुस्लिम चेहरा हैं। बीजेपी हाईकमान की तरफ से जफर इस्लाम को प्रत्याशी बनाया गया है। राजनीति में आने से पहले जफर इस्लाम एक विदेशी बैंक के लिए काम करते थे। सात साल पहले वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए थे। बाद में पार्टी द्वारा उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का प्रभार सौंपा गया। बता दें कि बीजेपी के संसद पहुंचने वाले जफर इस्लाम सातवें मुस्लिम सांसद बन गए हैं। जफर इस्लाम से पहले मुख्तार अब्बास नकवी (लोकसभा-राज्यसभा), शहनवाज हुसैन (लोकसभा), सिकंदर बख्त (राज्यसभा), आरिफ बेग (लोकसभा), एमजे अकबर (राज्यसभा) और नजमा हेपतुल्ला (राज्यसभा) भाजपा के मुस्लिम सांसद रह चुके हैं।

Hot this week

Ranikhet-Haldwani मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन , अल्मोड़ा : रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर मॉलरोड स्थित...

Dehradun में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल; साथी फरार

एफएनएन , देहरादून : राजधानी देहरादून में गौकशी और...

Topics

Ranikhet-Haldwani मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन , अल्मोड़ा : रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर मॉलरोड स्थित...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img