03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर के भदईपुरा में गोली मारकर युवक की हत्या, घर मे मिला शव

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : इधर किसानों की शांतिपूर्ण महापंचायत से पुलिस राहत की सांस ले ही ले रही थी कि कुछ ही देर बाद शाम को भदईपुरा में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक भदईपुरा निवासी 27 वर्षीय रिंकू यादव अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। आज सोमवार को उसकी पत्नी बच्चों के साथ हल्द्वानी मायके गई हुई थी। शाम को उसने रिंकू का फोन मिलाया लेकिन उसका स्विच ऑफ मिला। जिसकी जानकारी रिंकू की पत्नी ने अपने भाई को दी। भाई पड़ोसी के साथ घर पहुंचा तो देखा कि रिंकू का खून से लथपथ शव घर में पड़ा हुआ है। रिंकू के सिर के पिछले हिस्से में गोली मारी गई थी। उसने इसकी सूचना अन्य परिजनों को दी और साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर सीओ अमित कुमार वह अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रिंकू। फाइल फोटो

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि रिंकू की हत्या उसके रिश्तेदारों और एक वकील की शह पर की गई है। उसके साले दीपक ने कहा कि पैसे को लेकर लेन-देन में विवाद चल रहा था। मृतक रिंकू के हिस्से के 300000 से अधिक रुपए हड़प लिए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही पता चल पाएगा।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img