03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीजेपी के सारे मंत्री, सांसद और विधायक अगले एक सप्ताह में कोरोना का टीका लगवाएंगे

एफएनएन, नई दिल्ली : बीजेपी ने अपने जनप्रतिनिधियों से कहा है कि वे पैसे देकर टीका लगवाएं ताकि सरकारी अस्पतालों में केवल उन्हें मुफ्त टीका मिले जो इसकी कीमत नहीं चुका सकते | बीजेपी  के सारे मंत्री, सांसद और विधायक अगले एक सप्ताह में कोरोना वायरस  का टीका लगवाएंगे| साठ साल से ऊपर के और 45 से अधिक उम्र के ऐसे मंत्री, सांसद और विधायक जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, टीका लगवाएंगे| सभी मंत्री, सासंद और विधायक पैसे देकर टीके लगवाएंगे| बीजेपी की ओर से सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीका लगवाएं| ऐसा करने से आम लोगों में टीके के प्रति भरोसा जगेगा| बीजेपी ने अपने जनप्रतिनिधियों से कहा है कि वे पैसे देकर टीका लगवाएं ताकि सरकारी अस्पतालों में केवल उन्हें मुफ्त टीका मिले जो इसकी कीमत नहीं चुका सकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया|

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img