Tuesday, July 29, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यपहली बार चुनाव जीता और BJP ने बढ़ाया कद, जेपी नड्डा ने...

पहली बार चुनाव जीता और BJP ने बढ़ाया कद, जेपी नड्डा ने इस नेता को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष

एफएनएन, रायपुर:  भाजपा नेता किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ की भाजपा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा महासचिव अरुण सिंह के दस्तखत वाली एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए पार्टी ने यह जानकारी दी।

अरुण साव की लेंगे जगह

किरण सिंह देव भाजपा विधायक अरुण साव की जगह लेंगे, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

कौन हैं किरण सिंह देव?

पहली बार विधानसभा पहुंचे किरण सिंह देव को भाजपा ने जगदलपुर से चुनावी मैदान में उतारा था, जहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस के जतिन जायसवाल से था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को पटकनी देते हुए यह चुनाव जीत लिया। किरण सिंह देव नगर निगम में महापौर का पद संभाल चुके हैं।

ये भी पढ़ें-बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति विश्राम गृहों के मरम्मत कार्य और सामान आपूर्ति की गुणवत्ता घटिया, रोका गया भुगतान

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments