03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने करता था जेवर और नकदी की चोरी

एफएनएन, बलौदा बाजार : अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश को हथबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाता था और जेवरात लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के जेवर, 80 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का औजार बरामद किया है।

मामले में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने स्वयं संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने सुहेला, सिमगा और हथबंद मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर उसे दबोच लिया गया।

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। वह सड़क पर अकेली महिला को देखकर मोटरसाइकिल से लिफ्ट की पेशकश करता, फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर डरा-धमकाकर जेवर और नकदी लूट लेता था। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो जाता था, जिससे पीड़िताएं उसकी पहचान नहीं कर पाती थीं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हथबंद के पास ग्राम कुकराचुंदा का निवासी है। उसने दुर्ग क्षेत्र में भी लगभग पांच घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनमें उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और अन्य मामलों में भी उसके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, महिलाओं से अपील की गई है कि वे अनजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Hot this week

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img