03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति विश्राम गृहों के मरम्मत कार्य और सामान आपूर्ति की गुणवत्ता घटिया, रोका गया भुगतान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के विश्राम गृह और धर्मशालाओं में मरम्मत कार्य और सामान आपूर्ति की गुणवत्ता घटिया पाई गई। जांच के लिए गठित उप समिति की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर बीकेटीसी ने मरम्मत कार्य करने और विश्राम गृहों में सामान की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है।

बीकेटीसी ने ठेकेदारों को दो सप्ताह के भीतर दोबारा से काम शुरू करने के आदेश दिए हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बीकेटीसी ने विश्राम गृह, धर्मशालाओं में मरम्मत अन्य सामान के लिए टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों का चयन किया था। लेकिन विश्राम गृह में ठहरने वाले यात्रियों की ओर से निर्माण कार्य और आपूर्ति सामान की गुणवत्ता को लेकर बीकेटीसी को शिकायत मिल रही थी।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जांच के लिए सितंबर 2023 में उप समिति गठित की थी। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति ने धर्मशाला और विश्राम गृहों में निर्माण कार्य और सामान की जांच की। समिति ने भी जांच में गुणवत्ता घटिया पाई।

ठेकेदारों के भुगतान पर तत्काल रोक लगाई

सोमवार को उपसमिति ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को जांच रिपोर्ट सौंपी। जिसमें धर्मशालाओं के मरम्मत कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। साथ ही धर्मशालाओं में आपूर्ति किए सामान की गुणवत्ता भी घटिया थी। रिपोर्ट के आधार पर मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ठेकेदारों के भुगतान पर तत्काल रोक लगाई है। साथ ही मरम्मत कार्य व सामान की आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों को दो सप्ताह के अंदर मानकों के अनुरूप दोबारा काम करने के आदेश दिए। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किए कि मानकों के अनुरूप कार्य करने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें…स्वास्थ्य मंत्री बोले-उत्तराखंड में कोविड से निपटने को पर्याप्त इंतजाम, बताई कैसी है तैयारी

बीकेटीसी के अलग-अलग स्थानों पर कई धर्मशालाएं हैं। जहां पर मरम्मत कार्य के साथ यात्रा सीजन के दौरान सामान की आपूर्ति के लिए ठेकेदारों को काम दिया गया। मरम्मत कार्य और सामान की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिस पर समिति गठित कर जांच की गई। समिति की रिपोर्ट में गुणवत्ता में कमियां पाई गईं। इस पर बीकेटीसी ने संज्ञान लिया है। -अजेंद्र अजय, अध्यक्ष बीकेटीसी

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img