03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bharatiya Janata Party की पूर्व पार्षद पर नगर निगम की जमीन बेचने का मामला

एफएनएन, देहरादून: थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत भाजपा की पूर्व पार्षद नीतू बाल्मीकि और उसके पति राकेश बाल्मीकि उर्फ तिनका पर नगर निगम की सरकारी जमीन का सौदा करने का आरोप लगा है. पीड़ित का आरोप है कि पूर्व पार्षद और उसके पति ने उसे झांसा दिया कि जमीन तो मिल जाएगी, लेकिन ऊपर तक पैसे देने पड़ेंगे. पीड़ित ने झांसे में आकर लाखों रुपए आरोपियों को दे दिए. जिसके बाद भी पीड़ित को जमीन नहीं मिली. पीड़ित ने पैसे वापस मांगने पर दोनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच तेज कर दी है.

देहरादून जोगीवाला निवासी पर्व वालिया ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि भाजपा की पूर्व पार्षद नीतू बाल्मीकि और उसके पति राकेश बाल्मीकि उर्फ तिनका ने नगर निगम की एक जमीन दिखाते हुए दावा किया की जमीन का आवंटन कराया जा सकता है. यह भी कहा गया कि पूर्व पार्षद होने के कारण वह जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर देंगे और ऊपर तक पैसे देने पड़ेंगे. इसी भरोसे में अलग-अलग समय पर पीड़ित ने 75 लाख रुपए दे दिए.

उसके बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि आरोपी कई अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी कर चुके हैं. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने एससी एक्ट में फसाने और राजनीतिक पहुंच का डर दिखाकर धमकाते हैं. साथ ही वीवीआईपी हस्तियों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें दिखाकर प्रभाव जमाते हैं. पीड़ित के अनुसार रायपुर थाने में दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें 42 लाख 50 हजार रुपए दो महीने में लौटने की बात तय हुई थी.

लेकिन थाने में आठ लाख रुपए दिए, जबकि शेष राशि का भुगतान तय समय में नहीं किया गया. पीड़ित का आरोप है कि समझौते के बाद भी आरोपी थाने में पेश नहीं हो रही है और भुगतान से बच रहे हैं. सरकारी जमीन का सौदा करने वाला पूर्व पार्षद पति राकेश बाल्मीकि उर्फ तिनका को साल 2022 में गुंडा एक्ट में जिला बदर भी किया जा चुका है. पूर्व में चेक बाउंस के एक मामले में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.

अक्टूबर 2019 में वो खुद एक जानलेवा हमले का शिकार हुआ था. आपसी विवाद के चलते उसे पर फायरिंग की गई थी और रायपुर थाने में उसे पर मारपीट और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि पीड़ित पर्व वालिया की शिकायत के आधार पर रायपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली भाजपा की पूर्व पार्षद और उसके पति पर 75 लाख रुपए की ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img