03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी सरकार के इस मंत्री के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, विरोध-प्रदर्शन

Spread the love
एफएनएन, देहरादून : भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने निंदा की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसकी वह निंदा करते हैं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा नेताओं की एक महिला के प्रति की गई, इस प्रकार की अभद्र भाषा से बीजेपी का दोगला स्तर उजागर होता है। वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस ने मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंककर विरोध जताया।
शनिवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका। राजधानी देहरादून के एस्लेहॉल चौक में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंत्री का पुतला दहन कर रोष जताया गया।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी एक सैनिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं जिनसे यह अपेक्षा कतई नहीं की जा सकती है कि वे एक महिला का अपमान करें। उन्होंने कहा देश की सेवा और भारतीय राजनीति में गांधी परिवार का लंबा इतिहास है।

महिला कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने  कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिलाओं का अपमान किया है।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img