03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : प्रदेश में मिले सिर्फ दो नए कोरोना संक्रमित, 18 हुए ठीक, 37 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 18 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 37 रह गई है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92226 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 888 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून व नैनीताल जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में अब अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। जोकि राहत की खबर है। वर्तमान में 37 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिले में एक भी सक्रिय मामले नहीं है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img