03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे? 14 फरवरी को तय की जाएगी तिथि, पांडुकेश्वर पहुंचा तेल कलश

Spread the love

एफएनएन, पांडुकेश्वर : बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया के तहत रविवार को गाडू घड़ा (तेल कलश) नृसिंह मंदिर जोशीमठ से पूजा-अर्चना पश्चात योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचा। वसंत पंचमी पर्व पर 14 फरवरी को यह तेल कलश टिहरी के नरेंद्रनगर राजमहल पहुंचेगा। इसी दिन बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने और तेल कलश यात्रा की तिथि तय होगी।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि नरेंद्रनगर राजमहल में वसंत पंचमी को तय होनी है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। 14 फरवरी को ही डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि तेल कलश राजमहल को सौंपेंगे।

बाद में राजमहल से कलश में तिलों का तेल भरकर बदरीनाथ धाम पहुंचाया जाता है। कपाट खुलने के बाद इसी तेल से भगवान बदरी विशाल की महाभिषेक पूजा होती है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार को तेल कलश नृसिंह मंदिर के भंडार से डिमरी पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपा गया।

नृसिंह मंदिर व वासुदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वह योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचे, जहां बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पूजा-अर्चना संपन्न की। इससे पहले कुबेर देवरा समिति ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। सोमवार सुबह तेल कलश पहले नृसिंह मंदिर और फिर दिन के भोग के बाद लक्ष्मी-नारायण मंदिर डिम्मर पहुंचेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

14 फरवरी की सुबह नरेंद्रनगर राजमहल पहुंचेगा कलश

13 फरवरी को कलश डिम्मर से ऋषिकेश और 14 फरवरी की सुबह नरेंद्रनगर राजमहल पहुंचेगा। वहां मंदिर के कपाट खुलने की तिथि के साथ तेल कलश यात्रा की भी तिथि तय होगी। इस अवसर ब्रिगेडियर एमएस ढिल्लन, पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल, पं.मोहित सती, ज्योतिष डिमरी, कुबेर देवरा समिति के अनूप भंडारी, राजेश मेहता, प्रधान बबीता पंवार आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img