03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज में विजिलेंस की टीम ने मारा छापा, पाखरो रेंज घोटाले से जुड़ा मामला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बीते साल की शुरुआत में फिर से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर सीबीआई के बाद अब विजिलेंस की नजरें भी टेढ़ी हो गयी हैं। बुधवार को विजिलेंस ने हरक सिंह रावत के बेटे के देहरादून के शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट आफ मेेडिकल साइंस और छिददरवाला स्थित अमरावती पेट्रोल पंप में धावा बोला। विजिलेंस की कई टीम दस्तावेज खंगालने के अलावा पूछताछ भी कर रही है।

विजिलेंस के छापे की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत कालेज में पहुंच गए। और विजिलेंस की टीम के साथ गर्मागर्मी भी हुई। इस दौरान लैंसडौन से विधानसभा चुनाव हार चुकी बहु अनुकृति गुसाईं भी साथ में थी। गौरतलब है कि भाजपा सरकार में वन मंत्री रहते हुए हरक सिंह रावत व कुछ विभागीय अधिकारियों पर कार्बेट पार्क की पाखरो रेंज में अवैध पेड़ कटान व निर्माण को लेकर गम्भीर आरोप लगे। इस गंभीर प्रकरण में केंद्र की विभिन्न पर्यावरणीय जांच एजेंसी ने 6 हजार पेड़ों के अवैध कटान व निर्माण को लेकर गंभीर टिप्पणी की थी।

सीएम ने विजिलेंस जांच के आदेश भी दिए। कई वन विभाग के अधिकारी लपेटे में है। इस बीच, 2016 में हरीश रावत की सरकार को गिरा बागी हरक सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे। इस दौरान तत्कालीन सीएम हरीश रावत और विधायक मदन बिष्ट के बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण को लेकर हरक सिंह रावत सीबीआई जांच के दायरे में है।

दो महीने पहले सीबीआई ने वॉयस सैंपल के लिए हरक,हरीश, मदन बिष्ट व स्टिंग करने वाले उमेश कुमार को नोटिस भी जारी किया था। चारों ने सीबीआई कोर्ट को जवाब दाखिल किया है। हाल ही में, कांग्रेस पार्टी ने हरक सिंह को राजस्थान चुनाव में समन्वयक की जिम्मेदारी मिली है। इस जिम्मेदारी के बाद जगह जगह हरक सिंह का स्वागत हो रहा है। यही नहीं, हरक सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा से चुनाव की तैयारी में भी जुटे हुए हैं। इसी बीच, विजिलेंस ने भी हरक के कॉलेज व पेट्रोल पंप की घण्टी बजा दी। बहरहाल, कार्बेट पार्क कटान व स्टिंग प्रकरण में सीबीआई व विजिलेंस के एक्टिव मोड में आने से मौजूदा कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत की राजनीति में गंभीर संकट की आहट सुनाई दे रही है।

 

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Badrinath Dham के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

एफएनएन, चमोली : बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त...

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img