03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में जगह-जगह बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार, आरोपी  ने बनाए थे फर्जी अकाउंट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के नैनीताल जनपद को बम बलास्ट से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से ही पुलिस की नींद उड़ी हुई थी। आरोपी को आज पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया। बम बलास्ट की धमकी की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली थी। नैनीताल के थाना तल्लीताल में मुकदमा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना एसटीएफ के अधीन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड देहरादून को स्थानांतरित की गई थी।

नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल पेज पर नितिन शर्मा नाम से फेसबुक यूजर द्वारा ‘We will blast bomb in different parts of nanital within 24 hours all the bombs will blast एवं Hijbul Mujahideem takes the responsibility’ दो धमकी भरे संदेश मिले थे।

तकनीकी विश्लेषण से जानकारी मिलने के बाद संदिग्ध व्यक्ति का नाम नितिन शर्मा दिल्ली निवासी सामने आया। उसने अपना धर्म परिवर्तन कर खालिद नाम से पहचान बनाई जोकि आंध्रप्रेदश में मिला।इससे पूर्व भी उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा 04 अक्तूबर 2022 को नैनीताल कंट्रोल रूम को इस प्रकार की भ्रामक सूचना मिली थी, जिसमें नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर बम बलास्ट होने की धमकी दी गई थी। फिलहाल उक्त प्रकरण में गम्भीरता से पूछताछ की जा रही है।

  • आरोपी  ने बनाए थे फर्जी अकाउंट

13 जुलाई 2023 को उपरोक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अमित शर्मा के नाम से एक जीमेल अकाउंट बनाया गया और फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाया गया। इसके पश्चात उक्त व्यक्ति द्वारा 27.07.2023 को फर्जी मेल आईडी व फेसबुक का प्रयोग कर नैनीताल पुलिस को इस प्रकार से धमकी भरा संदेश हिजबुल मुजाहिदीन के नाम से भेज गया। घटना को अंजाम देने की वजह सहित विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड देहरादून का यह अब तक का जटिल व तकनीकी प्रकरण सामने आया है। जिसमें टीम द्वारा कई चुनौतियों का सामना करते हुए 20 दिन विजयवाड़ा व आन्ध्रप्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर व्यक्ति की तलाश की गई।

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Badrinath Dham के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

एफएनएन, चमोली : बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त...

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img