03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधान सभा चुनाव के लिए BJP ने की खास तैयारी, PM Modi बंगाल में 20 और असम में 6 रैलियां करेंगे

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मात देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारी की है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने राज्य के स्थानीय नेताओं की मांग मान ली है| पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी  ने कमर कस ली है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने पश्चिम बंगाल और असम के स्थानीय नेताओं की मांग मान ली है| इसके बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में 20 और असम  में छह रैलियों को संबोधित करेंगे|

सभी जिलों को कवर करने के लिए बीजेपी ने बनाई योजना

पश्चिम बंगाल और असम विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने खास योजना बनाई है और ऐसी प्लानिंग की गई है ताकि पीएम नरेंद्र मोदी  की रैलियों से पश्चिम बंगाल के सभी 23 और असम के 33 जिलों को कवर किया जा सके| एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, ‘सभी चुनावी राज्यों में पीएम मोदी की रैली की मांग काफी ज्यादा है, लेकिन बीजेपी पश्चिम बंगाल और असम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है|

7 मार्च को पीएम मोदी करेंगे जनसभा को संबोधित

भारतीय जनता पार्टी  रैलियों की मांग को पूरा करने और स्थानीय भाजपा इकाई की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयारी की है| बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, महासचिव संजय सिंह और राज्य सभा सांसद स्वपन दासगुप्ता समेत बीजेपी के पदाधिकारी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली रैली की तैयारियों में लगे हैं| पीएम मोदी यहां 7 मार्च को जनसभा को संबोधित करेंगे| चुनाव आयोग (ECI) द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की यह पहली रैली होगी|

चुनाव रणनीति को लेकर बीजेपी मुख्यालय में आज अहम बैठक

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की मुख्य समिति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की मौजूदगी में बुधवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक बैठक आयोजित करेगी| इस बैठक में चुनाव रणनीति पर चर्चा करने के साथ ही पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर भी चर्चा की जाएगी|

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में होगी वोटिंग

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधान सभा सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी| राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होंगे, जबकि चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे| पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों, तीसरे चरण में 31 सीटों, चौथे चरण में 44 सीटों, पांचवें चरण में 45 सीटों, छठे चरण में 43 सीटों, सातवें चरण में 36 सीटों और आठवें चरण में 35 सीटों पर मतदान करवाया जाएगा|

असम की 126 सीटों पर 3 चरण में मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम  की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा| राज्य में 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे| असम में पहले चरण में 47 सीटों पर वोट डाले जाएंगे|  इसके बाद दूसरे चरण में 39 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान करवाया जाएगा|

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img