03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महाराष्ट्र: कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ लेने के थोड़ी देर बाद शख्स की मौत, कारण अभी पता नहीं

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, भिवंडी : भिवंडी में 45 साल के एक शख्स ने वैक्सीन लगवाई| वैक्सीन लगवाने के 15 मिनट बाद ही ऑब्जर्वेशन रूम में वो बेहोश हो गया| यहां से अस्पताल ले जाया गया, जहां शख्स को मृत घोषित कर दिया गया| महाराष्ट्र के भिवंडी में मंगलवार को 45 साल के एक शख्स की कोविड वैक्सीन लगवाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई| अभी तक शख्स की मौत का कारण पता नहीं चल पाया| एक नेत्र विशेषज्ञ के ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले, दो बच्चों के पिता सुखदेव किरदित मंगलवार को भिवंडी के एक अस्पताल में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने गए थे| यहां पर उन्हें वैक्सीन लगाने के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया था| लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद ही किरदित 15 मिनट बाद ऑब्जर्वेशन रूम में बेहोश हो गए| उन्हें तुरंत पास के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| शख्स ने 28 जनवरी को बतौर स्वास्थ्यकर्मी कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली थी| डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम के बाद चीजें साफ होंगी| अस्पताल के डॉक्टर केआर खराट ने कहा कि ‘एक महीने उन्होंने अपनी पहली डोज ली थी और उस वक्त कोई दिक्कत नहीं था| इस वाले डोज के पहले उनका फुल चेक-अप हुआ था| हमें जानकारी मिली कि सालों से उन्हें ब्लड प्रेशर और पैरों में सूजन हो जाने जैसी समस्या थी| लेकिन आज के डोज के पहले चेकअप में बीपी और ऑक्सीजन लेवल वगैरह सबकुछ सामान्य था| बता दें कि देश में कोरोना के खिलाफ 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू किया गया है| पहले चरण में लाखों हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था| पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता दी गई थी| 1 मार्च से वैक्सीनेशन ड्राइव का दूसरा चरण शुरू हुआ है| इस चरण में 60 से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 से ऊपर की उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा|मंगलवार को महाराष्ट्र में कुल 33,044 लोगों को वैक्सीन लगाई गई| कोरोनावायरस के मामलों की बात करें तो राज्य में बीते दिन 7,863 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,69,330 हो गई| महामारी से 54 और मरीजों की मौत हो गई| इसके साथ ही मृतकों की संख्या 52,238 हो गई|

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img