03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बलरामपुर में पत्रकार और हिन्दू नेता को जलाकर मार डाला

  • मृतक के पिता ने बम फेंककर जिंदा जला देने की तहरीर दी, पुलिस का बारूद मिलने से इन्कार 

एफएनएन, बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में हिन्दू नेता पिंटू साहू और उनके पत्रकार साथी राकेश सिंह को बेरहम अपराधियों ने बम फेंककर जिंदा जलाकर मार डाला। पिंटू का शव पूरी तरह से जली हुई हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। जबकि गम्भीर रूप से झुलसे राकेश ने लखनऊ स्थित केजीएमयू में दम तोड़ दिया। कमरे की दीवार का कुछ हिस्सा भी ढहा मिला है। राकेश के पिता मुन्ना सिंह ने बम फेंककर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि एसपी का कहना है कि मौके पर बारूद जैसी कोई चीज नहीं मिली है।
देहात क्षेत्र के कलवारी निवासी पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक  (35) पुत्र मुन्ना सिंह अपने दोस्त कोतवाली नगर के विशुनीपुर निवासी हिंदूवादी नेता पिंटू साहू (34) पुत्र बिंदे के साथ बेडरूम में सोए थे। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे लोगों ने उनके मकान से आग की लपटें उठती देखीं। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पिंटू साहू का पूरा शरीर राख हो चुका था। राकेश आग की लपटों से पूरी तरह घिरे थे। धमाके से कमरे की दीवार ढह चुकी थी। राकेश किसी तरह बाहर निकल आए। उनका शरीर 90 प्रतिशत जल चुका था। दमकल ने किसी तरह आग बुझाई।

राकेश को इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। डीआईजी, डीएम व एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। राकेश के पिता मुन्ना सिंह का कहना है कि शुक्रवार रात पीछे के रास्ते घर में घुसकर कुछ लोगों ने कमरे में बम फेंका था। जिससे राकेश व उनके दोस्त पिंटू की झुलसकर मौत हुई है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि मामले की सघनता से जांच कराई जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img