03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: भाजपा विधायक फर्त्याल प्रकरण में जल्द रिपोर्ट सौंपेगी सांसदों की समिति, जानें पूरा मामला

Spread the love
  • जौलजीवी मोटर मार्ग के टेंडर में गड़बड़झाले के मामले में अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हैं फर्त्याल

एफएनएन, देहरादून। भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के मामले में प्रदेश भाजपा द्वारा गठित दो सांसदों की समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। समिति के सदस्य सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विधायक फर्त्याल से कुछ बिंदुओं पर एक दौर की बातचीत के अलावा कुछ अन्य लोगों की गवाही भी होनी है।

बताते चलें कि टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग के टेंडर में गड़बड़झाले को लेकर भाजपा विधायक फर्त्याल लंबे समय से मुखर हैं। उन्होंने पूर्व में इस मसले पर विधानसभा सत्र के दौरान कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने का भी प्रयास किया था, मगर यह स्वीकार नहीं हुआ था। अपनी ही सरकार के खिलाफ कार्य स्थगन लाने को प्रदेश भाजपा ने अनुशासनहीनता मानते हुए फर्त्याल को नोटिस भेजा था। वह इसका जवाब दे चुके हैं।

सरकार-संगठन नहीं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध उठाई आवाज

इस बीच पांच अक्टूबर को हुई प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में विधायक फर्त्याल को एक और मौका देते हुए उनसे बातचीत के लिए दो सांसदों अजय भट्ट, अजय टम्टा की समिति गठित की गई थी। समिति ने फर्त्याल को दिल्ली बुलाकर उनसे बातचीत की। तब विधायक ने साफ किया कि वह न तो सरकार के खिलाफ हैं और न पार्टी संगठन के। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

समिति ने विधायक फर्त्याल से मांगे हैं कुछ और साक्ष्य

देहरादून पहुंचे समिति के सदस्य एवं सांसद भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विधायक फर्त्याल से कुछ और साक्ष्य भी मांगे गए हैं। सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल के बाद समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देगी।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img