03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: ‘किटी’ के बहाने महिला से हड़पे 20 लाख, तीन ठगों पर एफआईआर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून। देहरादून के मोहकमपुर इलाके में रहने वाली एक महिला से ठगों ने किटी पार्टी के बहाने 20 लाख रुपये से ज्यादा की रकम हड़प ली। किटी पार्टी न कराने पर रुपये मांगे तो आरोप है कि ठगों ने दबंगई दिखाते हुए गालीगलौज की और जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी कोतवाली पुलिस ने तीन ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राजधानी देहरादून में संपन्न परिवारों की महिलाओं से किटी पार्टी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला मोहकमपुर इलाके से सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ज्योत्सना असवाल निवासी मोहकमपुर निकट ठाकुर नर्सरी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शालू चड्ढा और मुकेश चड्ढा निवासी माधव रेजीडेंसी मोथरोवाला और उमेश अरोड़ा निवासी मोहिनी रोड ने उन्हें किटी पार्टी का आयोजन करवाने के लिए रुपये जमा कराने पर मोटी रकम वापसी का लालच दिया। इस पर ज्योत्सना ने अलग-अलग किस्तों में तीनों आरोपियों को कुल 20 लाख 87 हजार रुपये दे दिए।

काफी वक्त गुजर जाने के बावजूद जब इन लोगों ने न किटी पार्टी कराई और न ही रकम ही वापस की तो ज्योत्सना ने तगादा किया। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने पहले तो कुछ मोहलत मांगते हुए रकम लौटा देने के बहाने  बनाए लेकिन जब ज्यादा दबाव बनाया तो इन्होंने रकम लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। साथ ही ज्योत्सना से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमित ममगाईं को सौंपी गई है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img