03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: यूपीसीएल के चार हजार करोड़ बकाया पर दोबारा आएगा प्रस्ताव, मामले को कैबिनेट में लाने की तैयारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) का उत्तराखंड से परिसंपत्तियों के बंटवारे के समय हिस्से में आई देन दारियों का 4042 करोड़ बकाया का प्रस्ताव अब दोबारा जाएगा। पहले प्रस्ताव पर वित्त ने इंकार कर दिया था। मामले को कैबिनेट में लाने की तैयारी है।

दरअसल, राज्य गठन के बाद यूपी से परिसंपत्तियों का बंटवारे को लेकर 2003 में दोनों राज्यों के बीच समझौता हुआ था। इसके तहत यूपीसीएल को परिसंपत्तियों के साथ ही देनदारियां भी मिली थीं। परिसंपत्तियों के रूप में 508 करोड़ रुपये शासन को देने थे, जो बाद में दोबारा आंकलन होने पर 1058 करोड़ रुपये तय हुए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • हर साल ये देनदारी यूपीसीएल पर आती

2012 में ट्रांसफर स्कीम के तहत बाकायदा 1058 करोड़ का शासनादेश भी हो गया था। इसकी अधिसूचना न होने की वजह से नियामक आयोग ने यूपीसीएल को इसकी वसूली उपभोक्ताओं से नहीं करने दी। 2022 में इसकी अधिसूचना जारी हुई। इस बीच यह रकम बढ़कर 4042 करोड़ पर पहुंच गई। ऊर्जा विभाग ने इस रकम को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, ग्रीन सेस, निशुल्क बिजली, जल कर आदि में एडजस्ट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। क्योंकि हर साल ये देनदारी यूपीसीएल पर आती है।

यह प्रस्ताव कैबिनेट में गया था लेकिन वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी थी, जिसके चलते अटक गया था। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि अब इसका प्रस्ताव दोबारा तैयार किया जा रहा है। फिर प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। माना जा रहा है कि अगर इस रकम पर सरकार कोई राहत नहीं देती तो उपभोक्ताओं की जेब पर इसका बोझ पड़ना लाजिमी है।

ये भी पढ़ें… नशा मुक्ति केंद्रों ने कराया पंजीकरण, समय सीमा खत्म, अब परखे जाएंगे मानसिक स्वास्थ्य के मानक

नशा मुक्ति केंद्रों ने कराया पंजीकरण, समय सीमा खत्म, अब परखे जाएंगे मानसिक स्वास्थ्य के मानक

  • सरकार ने राहत न दी तो ये होगा असर

अभी यूपीसीएल ने नियामक आयोग में दो तरह का प्रस्ताव दिया है। पहला प्रस्ताव ये है कि अगर सरकार इस रकम को एडजस्ट कर देती है तो 23 प्रतिशत तक विद्युत दरों में बढ़ोतरी की जाए। दूसरा प्रस्ताव ये है कि अगर एडजस्ट नहीं होती तो 27.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img