03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : जेपी नड्डा ने पिथौरागढ़ में की चुनावी रैली, कांग्रेस को जमकर घेरा

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़: उत्तराखंड में बीजेपी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए स्टार प्रचारकों ने मोर्चा संभाल लिया है. 2 अप्रैल को पीएम मोदी ने रुद्रपुर में भव्य रोड शो किया. साथ ही पीएम मोदी ने रुद्रपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी के बाद आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ पहुंचे. यहां जेपी नड्डा ने चुनावी रैली को संबोधित किया.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ पहुंचने पर सीएम धामी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आये. इसके बाद जेपी नड्डा ने पिथौरागढ़ में रैली को संबोधित किया. इस दौरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने दशकों तक जनता के साथ धोखा किया है. कांग्रेस ने देश को घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया. इस दौरान जेपी नड्डा ने तमाम घोटालों की याद दिलाते हुए जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए कहा. जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने नभ, जल, थल तीनों जगह घोटाले किये हैं. उन्होंने कहा उत्तराखंड वीर भूमि है. इसके बाद भी कांग्रेस ने भारत की सेना पर सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कांग्रेस ने सेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े किये. कांग्रेस सेना के हर एक्शन का प्रमाण मांगती है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जेपी नड्डा ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा आज भारत तमाम क्राइसिस के बाद भी आर्थिक जगत में आगे बढ़ रहा है. इस दौरान जेपी नड्डा ने जनता से तीसरी बार अजय टम्टा के साथ प्रदेश में बीजेपी के सभी कैंडिडेट को जिताने की अपील की.जेपी नड्डा ने कहा 2014 के बाद भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा पीएम आवास योजना के जरिये गरीबों को आवास मिला. जिसमें से 1 लाख आवास केवल उत्तराखंड में बने. इसमें से भी 11 हजार सिर्फ पिथौरागढ़ जिले में बनाये गये हैं. उन्होंने उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी दी. जेपी नड्डा ने उज्ज्वला योजना को महिलाओं के लिए समर्पित योजना बताया. उन्होंने बताया देश भर में पीएम मोदी ने 11 करोड़ गैस के कनेक्शन दिये. जिसमें से 1 लाख कनेक्शन उत्तराखंड की महिलाओं को दिये.

पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खुला है. इसके लिए केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा पीएम मोदी, धामी सरकार की मदद से लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं. जेपी नड्डा ने कहा उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन का सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा उत्तराखंड में रोड, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर नित नये काम हो रहे हैं. उन्होंने कहा उत्तराखंड में यूसीसी को लेकर पहल की गई है, जो देश के लिए नजीर बनेगा. साथ ही वाइब्रेंट विलेज को लेकर भी जेपी नड्डा ने अपने विचार रखे.

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img