03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महादेव पर जलाभिषेक को देवदूत बनेगी उत्तराखंड सरकार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आने वाले सावन के माह में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को गंगाजल लेने ऋषिकेश व गंगोत्री जाने की अनुमति नहीं होगी।
उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस बार कांवड़ियों को उत्तराखंड में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर पूरी रणनीति भी तैयार कर ली गई है। उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी राज्योें के मुख्यमंत्रियों से कांवड़ यात्रा के संबंध में बात की है और जो जरूरी बातें थीं, वह राज्यों को बता दी गई हैं।

टूटने नहीं देंगे परंपरा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि वार्ता के दौरान सभी राज्यों ने परंपरागत ढंग से कांवड़ यात्रा कराने में असमर्थता जताई है। उन्होनें कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं और परंपराओं को निभाने के लिए जो राज्य जिस भी माध्यम से हरिद्वार से गंगाजल ले जाना चाहेंगे, सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। रावत ने कहा कि गंगा जल राज्यों की राजधानी को भेजा जाएगा। इस तरह से उत्तराखंड सरकार हर राज्य में गंगाजल भेजकर हरिद्वार से गंगाजल ले जाने की पंरपरा टूटने नही देगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img