03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सदन में प्रस्‍तुत किया 65571. 49 करोड़ का बजट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्‍तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 का 65571.49 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में उपस्थित रहे।

  • मंगलवार से शुरू हुआ बजट सत्र

विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। वहीं यशपाल आर्य सहित कई कांग्रेसी नेता ग्रीष्‍मकालीन सत्र गैरसैंण में कराए जाने की मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

  • विपक्ष के प्रश्नों पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज घिरे

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में विपक्ष के प्रश्नों पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज घिर गए। विपक्ष का आरोप था कि प्रश्नों का तथ्यपरक जवाब नहीं दिया जा रहा है। यह सदन और जनता का अपमान है। उनका यह भी कहना था कि सदस्यों को प्रश्नों के उत्तर भी समय से उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

बाद में पीठ ने विभागों को निर्देश दिए कि सदस्यों को एक दिन पहले उनके प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। शून्यकाल में किच्छा से विधायक तिलकराज बेहड़ ने नियम 58 के तहत उनके क्षेत्र में लगने वाले हाट में पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने और इस बारे में किच्छा के कोतवाल द्वारा अभद्रता का मामला उठाया।

इस मामले में विपक्ष के सदस्य पीठ के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img