बरेली-मथुरा हाईवे पर डीसीएम व ट्रैैक्‍टर-ट्राली की टक्‍कर, छह की मौत और 10 गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, बरेली : बदायूं में मंगलवार को दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम की ट्रैक्‍टर-ट्राली से टक्‍कर हो गई। जिसमें छह लोगों की मृत्‍यु हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बदायूं मेडिकल कालेज के समीप बरेली-मथुरा हाईवे पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया।

जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के औरामई गांव निवासी पाल समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से गंगा स्नान करने कछला गए थे। मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे कछला से लौटते समय मेडिकल कालेज के पास डीसीएम से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि डीसीएम और ट्राली दोनों पलट गईं। हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में पांच महिलाएं हैं। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मौके पर बड़ी संख्‍या में लोग एकत्रित हो गए।

भीषण हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही गांव के हैं। मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं। मृतक अनीता, संगीता, मीरा, सुषमा देवी, सहदेव और पूनम मूसाझाग थाना क्षेत्र के औरामई गांव के रहने वाले हैं।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img