03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: आदि कैलाश पार्वती सरोवर से योग दिवस का शुभारंभ करेंगे सीएम धामी, आयुष विभाग भव्य कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: आदि कैलाश से योग दिवस का आगाज किया जाएगा। पार्वती सरोवर के किनारे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। आयुष विभाग योग दिवस कार्यक्रम के लिए तैयारियों में जुट गया है।

पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश अब पर्यटन के रूप में उभर रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा की थी। इसके बाद देश-दुनिया में आदि कैलाश की यात्रा के लिए पर्यटन और श्रद्वालुओं का रुझान बढ़ा। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहली आर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

पहले योग दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम हल्द्वानी में रखा गया था। अब इसे बदल कर आदि कैलाश में पार्वती सरोवर किनारे किया जाएगा। चारों ओर हिमाच्छादित पहाड़ियों में मुख्यमंत्री धामी समेत अन्य लोग अनुलोम-विलोम, प्राणायाम समेत योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करेंगे।

सचिव आयुश डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आदि कैलाश में मनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में भी योग पर कार्यक्रम होंगे। आदि कैलाश से मुख्यमंत्री योग दिवस का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए विभाग तैयारियां कर रहा है।

ये भी पढ़ें…यूकेडी ने बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में ठोकी ताल, बच्ची राम उनियाल को बनाया प्रत्याशी

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img