03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : नवंबर खत्म होने को, नहीं घट रहा डेंगू का ग्राफ, 12 और लोगों में डेंगू की पुष्टि

Spread the love

एफएनएन, देहरादून बढ़ती ठंडक के बावजूद डेंगू का ग्राफ नहीं घट रहा है। नवंबर खत्म होने को है और डेंगू के मामलों में निरंतरता बनी हुई है। हर दिन डेंगू दहाई का आंकड़ा छू रहा है।

सर्दियों में मच्छर की इस तरह की सक्रिया से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में। सोमवार को भी प्रदेश में 12 और लोग में डेंगू की पुष्टि हुई। देहरादून में सबसे अधिक पांच लोग को डेंगू का डंक लगा है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में चार और नैनीताल में तीन लोग डेंगू पीड़ित मिले।

  • इस साल 2234 लोग डेंगू की चपेट में

राज्य में इस साल 2234 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें भी सबसे अधिक 1415 मामले देहरादून में आए हैं। जबकि हरिद्वार में 285, पौड़ी में 190, नैनीताल में 184, ऊधमसिंह नगर में 118 और टिहरी में 42 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

  • बुखार से परिवहन निगम के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की मौत

रुड़की में बुखार की चपेट में आकर परिवहन निगम के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की मौत हो गई। उनका उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। क्षेत्र में बुखार के चलते इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा।

परिवहन निगम रुड़की के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विवेक कपूर को करीब 20 दिन पहले बुखार आया था। उन्होंने स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया, लेकिन 14 नवंबर को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। इस पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। तभी से वह ऋषिकेश एम्स के आइसीयू में भर्ती थी।

रविवार रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह सोलानी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि शहर और देहात क्षेत्र में बुखार का प्रकोप है। हर दूसरे-तीसरे घर में बुखार से पीड़ित मरीज हैं। मरीज को तेज बुखार के साथ हाथ-पांव व शरीर में दर्द की शिकायत होती है।

सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल ने बताया कि बुखार होने पर लापरवाही न बरतें। सिविल अस्पताल या फिर किसी निजी विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराएं। चिकित्सक की सलाह पर ही दवाएं लें। उपचार में लापरवाही न बरतें। इस समय वायरल बुखार का प्रकोप है। मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। बस उपचार में लापरवाही न करें।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img