03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को देहरादून ला सकती है दिल्ली पुलिस, जंगलों में शव के टुकड़े फेंकने की बात आ रही सामने

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस देहरादून भी आ सकती है। शव के बहुत से टुकड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन, कुछेक को उसने देहरादून के जंगलों में फेंकने की बात भी कही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभी तक दून पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। मगर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि दिल्ली पुलिस कोई सहयोग मांगती है तो उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि करीब छह महीने पहले दिल्ली में आफताब नाम के युवक ने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था।

बाद में धीरे-धीरे इन्हें ठिकाने लगा रहा था। पिछले दिनों पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए थे। पता चला कि उसने अलग-अलग जगहों पर शव के टुकड़ों को फेंका है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलिस कस्टडी रिमांड में उसने शव के टुकड़ों को देहरादून के जंगलों में फेंकने की बात भी कबूल की है। इसकी तस्दीक के लिए दिल्ली पुलिस आफताब को देहरादून भी ला सकती है ताकि उसकी निशानदेही पर शव के टुकड़ों को बरामद किया जा सके।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी कोई सहयोग नहीं मांगा है। यदि सहयोग मांगा जाता है तो पुलिस पूरी मदद करेगी। बता दें कि हत्या से कुछ दिनों पहले श्रद्धा ने अपने लिव इन पार्टनर के साथ ऋषिकेश में एक रील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

इसकी तस्दीक के लिए भी दिल्ली पुलिस चार दिन पहले ऋषिकेश आई थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग नहीं लिया था। यहां आने का कारण भी स्थानीय पुलिस को नहीं बताया गया था। दिल्ली पुलिस ने किसी और कारण से ऋषिकेश आने की बात कही थी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Haridwar Murder case: जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Murder Case चर्चित रवि चौहान...

Topics

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img