03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया मास्टरप्लान, बताया कैसे 300 सीटें जीतेगा NDA

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को उत्तराखंड के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने 2024 लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से जीत का दावा किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपानीत एनडीए 300 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगा। नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। संगठन की ताकत के बूते भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक समूह है। साथ ही कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आम चुनाव के लिए शेष रह गए 180 दिनों में 51 प्रतिशत वोट के लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाएं। केंद्रीय मंत्री प्रधान मंगलवार को यहां सुभाष रोड स्थित होटल पैसिफिक में भाजपा के टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

  • लोकसभा की पांचों सीटें भाजपा जीतेगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वर्ष 2014 से देवभूमि उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद प्रत्येक चुनाव में भाजपा को मिलता आया है। यह सब पार्टीजनों की अथक मेहनत का परिणाम है। इस बार भी राज्य में लोकसभा की पांचों सीटें भाजपा जीतेगी।

उन्होंने कहा कि हमें यह ध्यान रखना है कि लोकसभा चुनाव की लड़ाई निर्णायक और देश को नई दिशा और ऊंचाई प्राप्त करने पर मुहर लगाने के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि देश में कांग्रेस व अन्य दलों के 60 वर्ष और एनडीए के 15 वर्ष की उपलब्धियों को देखें तो जमीन-आसमान का अंतर है।

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए प्रधान ने कहा कि जिन्होंने अपने नाम के पीछे गांधी लगाकर शासन किया, उनके द्वारा महात्मा गांधी के सम्मान के लिए क्या किया गया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी-20 की बैठक के दौरान विश्व के शीर्ष नेताओं ने एक साथ राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि दी तो एक बार फिर महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांतों को वैश्विक स्वीकृति मिली है।

  • सनातन संस्कृति का अपमान कर रही कांग्रेस

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष सनातन संस्कृति के अपमान की नीति पर कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में विपक्ष सद्भाव बिगाड़ने और तनाव व भ्रम फैलाने की कोशिश करेगा। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को सतर्क रहते हुए बड़ी सजगता और कर्मठता से राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के लिए पार्टी को मजबूत करना है।

  • पीएम मोदी को दी बधाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चंद्रयान की सफलता, सूर्य मिशन आदित्य एल-1 के लिए प्रधानमंत्री मोदी और विज्ञानियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही बागेश्वर उपचुनाव में जीत के लिए पार्टीजनों को बधाई दी। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि हम किसी को विधायक, सांसद या मंत्री बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश की प्रगति एवं एक विचारधारा के साथ जुड़कर कार्य करते हैं। सम्मेलन के दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों से सुझाव लिए।

  • शीघ्र पूर्ण हो कार्य

इसके साथ ही अजेय कुमार ने बूथ सत्यापन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। अंतिम व तीसरे सत्र में पार्टी के अब तक के कार्यों की समीक्षा और भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बैठक में टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह समेत विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

  • वैश्विक बना भारत का विकास मॉडल

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि जी-20 के अविस्मरणीय आयोजन को ही देखें तो आज विश्व ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक, सांस्कृतिक व नीतिगत शक्ति को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश का विकास मॉडल वैश्विक बन गया है।

 

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img