03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : प्रदेश में मिले 52 नए संक्रमित, देहरादून में फिर तेजी से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश में 52 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें 33 मामले सिर्फ देहरादून जिले के हैं। कमोबेश यही हालाता एक दिन पूर्व के भी थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट में भी प्रदेश में सर्वाधिक 33 संक्रमित देहरादून में मिले थे।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन पहले देहरादून में 37 संक्रमित मिले थे। इस तरह से बीते तीन दिन में देहरादून जिले में 100 से अधिक संक्रमित सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1694 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

प्रदेश में सबसे अधिक संक्रमित मामले देहरादून जिले में सामने आ रहे हैं। अन्य जिलों में संक्रमितों की संख्या कम है। देहरादून में 33, हरिद्वार में सात, नैनीताल में छह, उत्तरकाशी में तीन, ऊधमसिंह नगर व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93936 हो गई है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं है। 79 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 90025 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 299 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.84 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.98 प्रतिशत दर्ज की गई।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की व्हाट्सऐप चैट दिखाई

एफएनएन , हरिद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img