03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भारत में कल राष्ट्रीय शोक

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंदो आबे के गोली लगने से निधन की खबर को दुनिया ने स्तब्ध कर दिया है। उनकी अचानक मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनका और मेरा कई साल पुराना जुड़ाब रहा। मैं गुजरात के सीएम के दौरान से उन्हें जानता था। पीएम ने अपने ट्वीट में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।

शुक्रवार सुबह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंजो आबे को एक शख्स ने पीछे से आकर गोली मार दी थी। हमले में आबे को छाती पर दो गोली लगी थी। तकरीबन 6 घंटे चले ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर आबे को बचा नहीं पाए। फिर उनकी मौत की आधिकारिक सूचना जारी हुई। आबे के अचानक निधन पर दुनियाभर में शोक छाया है। पीएम मोदी ने भी आबे के प्रति दिल में गहरा सम्मान जताया और उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया।

  • कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कल यानि 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मिस्टर आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।’

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘मिस्टर आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।’

गौरतलब है कि 67 वर्षीय शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले शख्स थे। वह 2006 से 2007 के दौरान और फिर 2012 से 2020 के दौरान पीएम रहे थे। उनके दादा भी जापान के प्रधानमंत्री थे और फिर उनके पिता जापा के विदेश मंत्री रहे थे। उधर, पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले शख्स को तत्काल गिरफ्तार किया। 41 वर्षीय आरोपी की पहचान तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई।

 

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img