03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : भारतीय थल सेना में शामिल होंगे 288 युवा अफसर, जानिए किस राज्‍य से कितने कैडेट होंगे पासआउट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) से 288 कैडेट पासआउट होकर भारतीय थल सेना में शामिल हैं। इनमें उत्‍तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 50 जेंटलमैन कैडेट (जीसी) पासआउट होंगे। वहीं, उत्तराखंड के 33 जांबाज भारतीय सेना में अफसर बनेंगे। वहीं, बिहार से 28 जीसी पासआउट होंगे।

आइएमए से शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में कुल 377 जेंटनमैन कैडेट्स पास आउट होंगे। इनमें 288 भारतीय कैडेट, जबकि आठ मित्र देशों के 89 कैडेट अपने देश की सेना में अफसर बनेंगे। आज आइएमए की ओर से राज्‍यवार पासआउट होने वाले कैडेट की सूची जारी की गई।   इसमें उत्‍तर प्रदेश पहले नंबर पर है। इस राज्‍य से 50 कैडेट पासआउट होंगें, वहीं उत्‍तराखंड दूसरे नंबर पर है। देवभूमि उत्‍तराखंड से 33 युवा अफसर सेना में शामिल होंगे। तीसरे नंबर पर बिहार राज्‍य है। यहां से 28 कैडेट भारतीय सेना में शामिल होंगे।

  • राज्यवार कैडेटों की संख्या
  • राज्‍य——-कैडेट
  • उत्‍तर प्रदेश—-50
  • उत्‍तराखंड——33
  • बिहार———–28
  • हरियाणा——–25
  • महाराष्‍ट्र——–22
  • पंजाब———–21
  • राजस्‍थान——-20
  • दिल्‍ली———–15
  • हिमाचल प्रदेश–13
  • केरल————-09
  • मध्‍य प्रदेश——-08
  • तेलांगाना———06
  • जम्‍मू-कश्‍मीर—-06
  • नेपाल(डोमिसाइल)–06
  • वेस्‍ट बंगाल——–05
  • तमिलनाडू———-05
  • कर्नाटक————-04
  • ओडिसा————–02
  • आंध्र प्रदेश———–02
  • त्रिपुरा—————-02
  • अरुणाचल प्रदेश——01
  • असम—————–01
  • छत्तीसगढ़————01
  • झारखंड—————01
  • मणिपुर—————-01
  • सिक्‍किम—————01
  • कुल——————-288

 

  • ले जनरल अमरदीप सिंह होंगे रिव्यूइंग अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की शनिवार 11 जून को होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) में ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर रिव्यूइंग अफसर होंगे। वह दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर (जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ) हैं। पीओपी में वह बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे।

  • आठ मित्र देशों के 89 कैडेट भी होंगे पासआउट

शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) से 377 कैडेट पास आउट होंगे। इसमें 288 भारतीय थल सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि आठ मित्र देशों के 89 कैडेट अपनी अपनी अपनी सेना में अफसर बनेंगे।

  • 1932 में की गई थी भारतीय सैन्‍य अकादमी की स्‍थापना

भारतीय सैन्‍य अकादमी (आइएमए) उत्‍तराखंड के देहरादून जनपद में स्थित है। अंग्रेजों ने इस अकादमी की स्‍थापना एक अक्‍टूबर, 1932 में की थी। उस समय यहां से मात्र 40 कैडेट ही पासआउट हुए थे। इस सैन्‍य अकादमी से भारत ही नहीं, म्यांमार व पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष भी पासआउट हुए हैं।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img