03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ से बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा, सक्रिय मामले 100 के पार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ के कारण प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। मई महीने के बाद एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले फिर से सौ पार हो गए हैं।

देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण का प्रसार फिर से बढ़ रहा है। राज्य में चल रही चारधाम यात्रा में दूसरे राज्यों से भारी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। दो साल कोविड संक्रमण की सामान्य स्थिति आने पर इस बार चारधाम यात्रा में किसी तरह की बंदिशें नहीं हैं। जिससे यात्रा में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है।

इसकी तुलना में कोविड जांच कम है। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार एक मई के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक 32 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले एक सप्ताह से रोजाना संक्रमितों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में कुल 1162 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पांच जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

  • देहरादून जिले में मिले 20 संक्रमित
देहरादून जिले में 20, हरिद्वार में चार, ऊधमसिंह व टिहरी जिले में तीन-तीन और नैनीताल जिले में दो संक्रमित मिले हैं। हालांकि प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत थमीं हुई है। दो मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 89291 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नौ जिलों में 109 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। वर्तमान में संक्रमण की सामान्य स्थिति है। लोग संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ ही कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें।
  • सात दिनों में कोरोना संक्रमण की स्थिति
दिन संक्रमित मामले
9 जून 32
8 जून 27
7 जून 17
6 जून 07
5 जून 12
4 जून 16
3 जून 12

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img