03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand के 200 सरकारी स्कूलों में संचालित व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रम अब बिना रुकावट जारी रहेंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई संस्था के चयन तक पूर्व की एजेंसी के माध्यम से ही इन पाठ्यक्रमों का संचालन जारी रखा जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत छात्रों को रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है। हालांकि अनुबंधित कंपनी का कार्यकाल समाप्त होने के कारण 1 अप्रैल से 200 स्कूलों में इन पाठ्यक्रमों का संचालन प्रभावित हो गया था।

समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। इसलिए नई एजेंसी के चयन तक पुरानी संस्था से ही सेवाएं ली जाएं।

बैठक के दौरान समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत बजट के खर्च में हो रही देरी पर भी मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बजट के उपयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

इसके अलावा शिक्षकों की पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। विभाग ने जानकारी दी कि 8 और 9 अगस्त को देहरादून में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और डायट के प्राचार्य हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में समग्र शिक्षा अभियान के तहत किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण भी होगा।

शिक्षा मंत्री ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को राज्यभर में संचालित आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और वर्चुअल कक्षाओं का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए, ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की जा सके।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img