03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar में कांवड़ मेले के पहले दिन बड़ा हादसा, बीच बाजार धंसी सड़क, महिला गड्ढे में गिरी

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar कांवड़ मेले की शुरुआत के साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ललतारौ पुल के पास बीच बाजार में अचानक सड़क धंसने से एक महिला यात्री गड्ढे में गिर गई। हादसे में महिला को मामूली चोटें आईं, जबकि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार सुबह बाजार में भारी भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला अपने परिजनों के साथ बाजार से गुजर रही थी। जैसे ही वह एक होटल के सामने पहुंची, उसके पैर पड़ते ही सड़क अचानक धंस गई और वह मिट्टी के साथ गड्ढे में जा गिरी। कुछ पल के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और महिला के परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनज़र गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई और शाम तक सड़क की मरम्मत कर यातायात बहाल कर दिया गया।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि सड़क के नीचे पानी की पाइपलाइन में रिसाव हो रहा था। लगातार पानी के बहाव से मिट्टी कमजोर हो गई थी, जिसके कारण दबाव पड़ते ही सड़क धंस गई।

इस घटना ने कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हरिद्वार में इन दिनों लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ऐसे में सड़कों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष से हरिद्वार शहर में नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इससे पहले भी खड़खड़ी और पावन धाम रोड जैसे इलाकों में सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें वाहन तक सड़क में फंस गए थे।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img