03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री का दिल्ली में दिखा अलग अंदाज, ऑटो में की सवारी

एफएनएन, दिल्ली : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत दौरे पर हैं। हालांकि, भारत दौरे पर उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ऑटो की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपनी फोटो को ट्विटर पर साझा किया है।

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने ट्विटर पर साझा की तस्वीरें

उन्होंने मुंबई और हैदराबाद सहित कई राज्यों के अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के कर्मचारियों का अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद के अपने कर्मचारियों से मिलकर खुशी हुई। मैं उनकी कड़ी मेहनत और जनता के संबंधों को मजबूत करने और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी हूं।

  • रूसी विदेश मंत्री से भी मिले थे एंटनी ब्लिंकन

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को नई दिल्ली में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से हटके मुलाकात की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि उन्होंने रूसी विदेश मंत्री लावरोव को युद्ध को समाप्त करने और अर्थपूर्ण कूटनीति में संलग्न होने के लिए कहा, जो एक न्यायसंगत और स्थायी शांति पैदा कर सके।

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img