03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मतदान के दिन सड़क के लिए हंगामा, बरेली-बदायूं में कई जगह चुनाव का बहिष्कार

Spread the love

एफएनएन, बरेली : लोकसभा चुनाव… यह देश की सरकार चुनने का अवसर है। प्रचार के दौरान गांव-गांव घर-घर पहुंचकर दिग्गज अपनी खूबियां व विपक्षी की कमियां गिना चुके हैं। अब बारी आपकी है कि घरों से निकलें और मतदान करें। तीसरे चरण में आज बरेली, आंवला और बदायूं लोकसभा क्षेत्र में मतदान है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

बरेली के परसाखेड़ा स्थित गरगैया गोकिलपुर में सुबह करीब साढ़े 10 बजे हंगामा हो गया। बूथ संख्या 360 पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने सड़क निर्माण न होने व प्रशासन की अनदेखी करने का आरोप लगाकर मतदान का बहिष्कार किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
इस गांव में 10 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा
बदायूं संसदीय क्षेत्र के सहसवान विधानसभा क्षेत्र में बसंतपुर गांव एक ऐसा है, जहां सुबह 10:00 बजे तक एक भी मत नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं तो वोट नहीं। लोग सड़क पर हैं। अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं।
बदायूं में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 
बदायूं- 12.43
बिल्सी- 10.00
बिसौली- 14.83
गुन्नौर- 13.55
सहसवान- 13.12
कुल मतदान- 12.89 प्रतिशत 
11:21 AM, 07-MAY-2024

बरेली में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 
मीरगंज- 12.5
भोजीपुरा- 13.22
नवाबगंज- 11.9
बरेली- 10.97
बरेली कैंट- 9.55
कुल मतदान- 11.59 प्रतिशत 

आंवला में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 
शेखूपुर- 12.98
दातागंज- 12.38
फरीदपुर- 12.00
बिथरी चैनपुर- 7.00
आंवला- 13.20
कुल मतदान- 11.42 प्रतिशत 

बरेली लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 11.59 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं आंवला में अब तक 11.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। शुरुआती दो घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही है।
बदायूं में नौ बजे तक 12.89 प्रतिशत मतदान 
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे तक सिर्फ 12.89 प्रतिशत ही मतदान हुआ। मतदान बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास हुए लेकिन उनका असर अभी नजर नहीं आ रहा है। खासकर शहरी क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा है। लोग अपने घरों में हैं। मतदान केद्रों पर एक-एक दो-दो लोग पहुंच रहे हैं। बता दें कि जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जगह ईवीएम दगा दे गई तो कुछ गांवों में ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया।
बदायूं के कई गांवों में मतदान का बहिष्कार 
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया, लेकिन बिसौली क्षेत्र के गांव सकतपुर में बिजली की समस्या को लेकर गांववालों ने विरोध प्रदर्शन किया और मतदान का बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग है कि डीएम गांव में पहुंचकर लोगों से बात करें और आश्वासन दें कि बिजली उनको पर्याप्त मिला करेगी तभी वे मतदान करेंगे। आसफपुर ब्लॉक के ढोरनपुर में लोगों ने गांव का विकास न होने पर मतदान का बहिष्कार किया। 9:00 बजे तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। बिल्सी के सुकटिया गांव में सड़क निर्माण न होने की वजह गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार किया।

Hot this week

Uttarakhand में भूजल संरक्षण पर बड़ा फोकस, मुख्य सचिव ने SAARA को दिए अहम निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन...

CM Dhami ने रचा इतिहास, तोड़ा एनडी तिवारी का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : CM Dhami उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री...

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Topics

Uttarakhand में भूजल संरक्षण पर बड़ा फोकस, मुख्य सचिव ने SAARA को दिए अहम निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन...

CM Dhami ने रचा इतिहास, तोड़ा एनडी तिवारी का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : CM Dhami उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री...

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img