03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बेटी पैदा होने पर दिया तीन तलाक, मह‍िला ने पत‍ि समेत छह लोगों के खि‍लाफ दर्ज कराई FIR

Spread the love

एफएनएन, बरेली : बेटी पैदा होने पर ससुरालियों के कहने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। फिर धक्के मारकर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने बारादरी थाने में पति समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेमनगर के मौलानगर निवासी साहिबा रानी के अनुसार, उनकी शादी सात मार्च 2021 को बारादरी के बुखारपुरा निवास मुजहिद खां के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला। एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होते ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। कहा कि दहेज में एक कार और 10 लाख रुपये नकद लेकर आ तभी इस घर में रह सकती है। इनकार पर मारपीट शुरू कर दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुल‍िस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

आरोप है कि, उनकी सास नुसरत जहां, जेठ खालिद खां, तसव्वर खां उर्फ नन्हें, जेठानी मीना और ननद निगहत सभी ने उनके पति मुजाहिद को तीन तलाक के लिए उकसाया। सभी के उकसाने पर पति ने दो मार्च को उन्हें तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने ऐसा नहीं करने की गुहार लगाई और पंचायत की बात कही तो ससुराल वालों ने कहा कि अब तीन तलाक दे दिया है, पंचायत का कोई फायदा नहीं हैं। प्राथमिकी लिखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Almora में फर्जी TET प्रमाणपत्र से नौकरी का खुलासा, तीन सहायक शिक्षक निलंबित

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में...

Dehradun : हरिद्वार रोड पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Dehradun हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर उस समय...

Bank के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख

प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Bank देहरादून रोड स्थित एक...

Topics

Almora में फर्जी TET प्रमाणपत्र से नौकरी का खुलासा, तीन सहायक शिक्षक निलंबित

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में...

Dehradun : हरिद्वार रोड पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Dehradun हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर उस समय...

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img