03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Almora में फर्जी TET प्रमाणपत्र से नौकरी का खुलासा, तीन सहायक शिक्षक निलंबित

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शिक्षक भर्ती से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग की जांच में फर्जी उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले तीन सहायक अध्यापकों के दस्तावेज गलत पाए गए हैं। इसके बाद विभाग ने तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह मामला भैसियाछाना विकासखंड के तीन सरकारी प्राथमिक विद्यालयों से जुड़ा है। इसी वर्ष जनवरी में हुई सहायक अध्यापक भर्ती के दौरान अंजना ग्वासीकोटी को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौड़ा, प्रियांशु चंद्र को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाधार और भूपेंद्र कुमार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुनखेत नवीन में नियुक्त किया गया था।

पिछले महीने शिक्षा विभाग को शिकायत मिली कि कुछ शिक्षकों ने फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त की है। शिकायत के बाद विभाग ने पांच शिक्षकों के प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए रामनगर स्थित परीक्षा बोर्ड को भेजे।

बोर्ड से प्राप्त जांच रिपोर्ट में तीन शिक्षकों के टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ आरोप पत्र भी जारी कर दिए। विभागीय जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी प्रमाणपत्र देखने में बिल्कुल असली जैसे लग रहे थे। इनमें क्यूआर कोड भी मौजूद था, जिसे स्कैन करने पर जानकारी दिखाई देती थी। हालांकि बोर्ड स्तर पर सत्यापन के दौरान स्पष्ट हो गया कि प्रमाणपत्र पूरी तरह फर्जी तरीके से तैयार किए गए थे।

जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) डॉ. रवि मेहता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, आरोप पत्र जारी किए जा चुके हैं और विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img