03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘अबकी बार 400 पार…’, मल्लिकार्जुन खरगे की बात सुन सदन में प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर लगाए ठहाके

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर शुक्रवार को सदन में चर्चा हुई। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ ऐसा कहा कि पूरे सदन में ठहाके लगने लगे। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी जोर-जोर से हंसने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ देखते हुए कहा कि आपके पास इतना बहुमत है… पहले 330-340 हो रहा था… अबकी बार 400 पार हो रहा है… मल्लिकार्जुन खरगे ने जैसे ही यह बात कही सदन में ठहाके लगने लगे…

‘मोदी जी की कृपा से आए भाजपा सांसद’

ठहाके लगा रहे भाजपा सांसदों को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह लोग मोदी की कृपा से चुनकर आए हैं और तालियां बजा रहे हैं। हम विधायकी लड़े, सांसदी लड़े और आज राज्यसभा में आ गए… यहां के लोग तो मोदी जी के आशीर्वाद से आए हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पंडित जी ने शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अपनी योजनाओं में प्राइमरी स्कूल, हाई स्कूल, कॉलेज, आईआईटी जैसे संस्थान खोले। इन संस्थानों का लाभ सबको मिलना चाहिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

क्या कुछ बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

मल्लिकार्जुन खरगे जब अपना वक्तव्य दे रहे थे उस समय सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित रहे। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने आरक्षण की बात करते हुए कहा कि ओबीसी के बच्चों के लिए जो 27 फीसद आरक्षण है, वह उन्हें नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह एससी-एसटी के बच्चों के आरक्षण को घटाने की भी कोशिश की जा रही है। साथ ही कोई भी सरकार इस पर जांच नहीं करती है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img