03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विवाह में गई किशोरी को खेत से खींचकर युवकों ने किया सामूहिक दुष्‍कर्म

एफएनएन,जौनपुर: जिले में एक किशोरी ने दो युवकों सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है। दुष्‍कर्म के बाद किशोरी ने पूछताछ में युवकों को पहचानने की बात कही तो पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई शुरू की और एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ अन्‍य युवकों की संलिप्‍तता को तलाशा जा रहा है।

जौनपुर में सरपतहां क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गांव के ही दो युवकों पर मंगलवार की देर रात सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार घटना आधी रात की है जब वह शौच के लिए खेत में गई थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जब कि दूसरा फरार है। इस बाबत पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार रात उसके पड़ोस में ही शादी थी, जिसमें वह भी शामिल थी। रात लगभग एक बजे उसके पेट में दर्द उठा तो वह शौच के लिए खेत की तरफ गई।

इसी बीच गांव के ही दो युवक पीछे से से आकर उसे जबरन खींचते हुए थोड़ी दूर तालाब के पास ले गए और बारी बारी से उसके साथ दुराचार किया। वहीं आसपास आहट होने के बाद उसे खोजने आ रहे कुछ लोगों की आहट पाकर दोनों आरोपित किशोरी को छोड़कर मौके से फरार हो गए। दोनों ही आरोपित उसके गांव के ही हैं जिसमें से एक को वह भली भांति पहचानती है जब कि बताया कि दूसरे को देखकर वह पहचान लेगी। घटना के संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पीड़िता द्वारा रात से ही इस प्रकरण को लेकर बयान दिया जा रहा है। मामले की जांच- पड़ताल की जा रही है। सच्चाई के आधार पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img