03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आतंकी ओसामा बिन लादेन को सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर मानता है एसडीओ, कार्यालय में फोटो लगा बताया आदर्श

Spread the love

एफएनएन,नवाबगंज: विद्युत विभाग के कार्यालय में लगी एक फोटो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फोटो आतंकी ओसामा बिन लादेन की है। खबर में जो हम आगे बताने जा रहे हैं उसको जानकर आप एक बार सोचने पर विवश जरूर होंगे। दरअसल, फोटो के नीचे जो लिखा है वह पहले आपने नहीं सुना होगा। फोटो के जरिए ओसामा बिन लादेन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता (जूनियर इंजीनियर) यानी जेई बताने की कोशिश की गई है।

खास बात यह है कि जब इसके बाबत एसडीओ नवाबगंज से बात की गई तो उन्होंने स्वीकारा की यह फोटो उन्होंने ने ही कार्यालय में लगवाई है। साथ ही यह भी कहा कि कोई भी किसी को आदर्श मान सकता है। हालांकि, फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्यालय से उतार ली गई है।

नवाबगंज में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी के कार्यालय से सटे प्रतीक्षालय की दीवार पर उपखंड अधिकारी रविंद्र प्रकाश गौतम के साथ अवर अभियंता जुनैद आलम अंसारी व अनिल कुमार गौतम के फोटो से सटा ओसामा बिन लादेन का फोटो दीवार पर कई दिनों पूर्व लगाया गया। बिजली घर गए लोगों ने प्रतीक्षालय की दीवार पर आतंकी ओसामा बिन लादेन का फोटो लगा देख लोग हैरत में पड़ गए। आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो पर विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता लिखे होने के साथ साथ उप खंड अधिकारी का नाम भी पड़ा था।

किसी व्यक्ति ने दीवार पर लगी आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो की फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल फोटो व वीडियो को देख भारतीय किसान यूनियन भारत के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा मोनू ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी से लेकर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने से तत्काल कर्मचारियों ने फोटो हटा दिया।

आतंकी का फोटो सरकारी कार्यालय में लगा होने की चर्चा लोगों की जुबान पर रही। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कायमगंज के अधिशासी अभियंता से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। इस संबंध में प्रबंध निदेशक व मुख्य अभियंता को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img
/* */